Rajendra Devray / Fri, May 29, 2026 / Post views : 305
अंजड़ में आवलिया परिवार ने किया दादा का नेत्रदान
अंजड़ नगर के पटेल नगर में आवलिया परिवार ने नेत्रदान की परंपरा को कायम रखते हुए अपने पुत्र के नेत्रदान के बाद पिता के भी नेत्रदान करवाये।

भारतीय जैन संघटना एवं लायन्स क्लब के प्रयास से नगर के व्यवसाई महादेव पाटीदार ने पूर्व में अपने पुत्र समर्थ का नेत्र दान करवाया था।

उनके पिता देवजी कृष्णा पाटीदार के निधन होते ही उन्होंने भारतीय जैन संगठन के विभागीय अध्यक्ष लायन धर्मेंद्र जैन से संपर्क किया एवं नेत्रदान की इच्छा जाहिर की। धर्मेंद्र जैन ने बीजेएस एवं रोटरी क्लब के डॉ चक्रेश पहाड़िया को नेत्रदान की क्रिया को संपन्न करवाने के लिए संपर्क किया। देवजी पाटीदार के पुत्र महेश पाटीदार कैलाश पाटीदार राकेश पाटीदार मुकेश एवं सुपुत्री मंजुला पाटीदार ने भी पिता के नेत्र दान पर अपनी सहमति प्रदान की। लायन्स क्लब के माणक वडनेरे ,शेखर सोलंकी ,रमेश कुकरेजा, गीता सोलंकी, कल्पना जैन सुनीता कुकरेजा एवं बीजेएस के पीयूष जैन ,अमित पाटनी, आकाश लुंकड़, विजय लुंकड़, कमलेश सेठ ,गौतम लुंकड़ विपिन गोधा ने नेत्र दाता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि श्री देवजी पाटीदार के नेत्रों से दो व्यक्तियों का जीवन रोशनी मय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन