Rajendra Devray / Sun, Sep 20, 2026 / Post views : 21
इंदौर। वंशराय एजुकेशन सोसायटी के संस्थापक विजय राय लगातार समाज सेवा के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के बीच आशा और सहयोग का संदेश पहुँचा रहे हैं। उनके साथ गणेश राठौर और रीतिक कोठे भी इस सेवा अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विजय राय ने बताया कि माँ वैष्णो देवी के आशीर्वाद से सोसायटी द्वारा इंदौर के एमवाय अस्पताल, जिला अस्पताल, मजदूर चौक और चंदन नगर क्षेत्र में प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजों, उनके परिजनों, मजदूरों और असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन और चाय वितरित की जाती है।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीति नहीं, बल्कि निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करना है। इसी भावना के साथ वंश राय एजुकेशन सोसायटी निरंतर समाजहित के कार्य कर रही है और जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने का संकल्प निभा रही है।
समाज सेवा के इस अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, करुणा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन