Rajendra Devray / Sat, May 23, 2026 / Post views : 292
बड़वानी आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिगंबर जैन मुनि विडंबर सागर जी महाराज 45 डिग्री की तपती धूप में रस्ता भटक गए 30 घंटे के बाद उन्हें समाज जन एवं पुलिस विभाग द्वारा सकुशल खोज लिया गया
वही मामला सामने आया है उचित व्यवस्था ना मिलेने और गलत जानकारी के कारण मुनि विडंबर सागर जी महाराज को भीषण गर्मी में 30 घंटे तक बिना आहार और जल के रहना पड़ा


पुलिस और समाज जनों की तलाश के बाद उन्हें सकुशल खोज निकाला गया
करीब 30 घंटे के बाद मुनि महाराज को आहार और जल मिला
वहां मौजूद भक्तों एवं श्रावकों की आंखों से आंसू छलक पड़े सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि स्वामी जी महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश किया दिगंबर जैन मुनि विडंबर सागर जी महाराज 20 मई को महाराष्ट्र सिरपुर से मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया था
बड़वानी जिले में गावड़ी पहुंचे थे उसी दिन उन्होंने बिहार करते हुए सेंधवा से आगे गोई गांव में रात्रि विश्राम किया गया

खरगोन जिले के उन थाना क्षेत्र में शेगाव जाने का मार्ग बताया गया इसी दौरान दिशा भटकने के कारण वह रास्ता भूल
30 घंटे तक मुनि महाराज नहीं मिले तो समाज जन और पुलिस विभाग को सूचना दी गई
पुलिस विभाग सक्रिय हुआ सूचना मिलने पर जुलवानिया थाना प्रभारी सौरभ बाथम सक्रिय हुए पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला ने जुलवानिया और ठीकरी थाना क्षेत्र की पुलिस टीमों को सर्च के लिए लगाया
बड़वानी बावनगजा ट्रस्ट के मैनेजर इंद्रजीत मंडलोई एवं धर्मेंद्र जैन ने अपने साथियों के साथ तलाश में जुटे करीब 6 घंटे लगातार खोज के बाद मुनि महाराज पास पुल के नीचे बैठे मिले इस प्रकार लगभग 30 घंटे की कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बाद उन्हें सुरक्षित ढूंढ लिया गया
मुनि श्री ने आहार जल ग्रहण करने पर सभी समाज जनों की आंखों से आंसू छलक पड़े
मुनि महाराज को सुरक्षित मिलने पर समाज जान और पुलिस विभाग ने राहत की सांस ली
शनिवार शाम को ठीकरी होते हुए धार जिले के धामनोद की ओर निकल गए
दिगंबर जैन समाज कमेटी ऐसी व्यवस्था करने की तैयारी कर रही है जिसमें आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले मुनि महाराज के विहार आहार और रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन