Rajendra Devray / Sun, May 3, 2026 / Post views : 270
भाजपा जिला संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
बड़वानी/ठीकरी:- भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की मासिक बैठक रविवार को राजपुर विधानसभा के ठीकरी के श्री सांवरिया मैरेज गार्डन में जिलाध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संभाग संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया की अतिथियो ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारम्भ किया।

जिलाध्यक्ष अजय यादव ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि सभी बूथों व शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित कर उन्हें संगठन ऐप पर डालना जरूरी है।

ऐसे कार्यकर्ता जो बिना बताए तीन बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहते है उन्हें पद मुक्त करने का अधिकार रहेगा। "मेरा बूथ सबसे मजबूत" अभियान को गति दी जाए।
मुख्य अतिथि निमाड सम्भाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमो पर वन टू वन चर्चा की और कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आवाहन किया।
उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने की बात पर जोर दिया तथा कहा कि हमे मोहल्ले को एक परिवार के रूप में साथ लेकर काम करना चाहिए व भाजपा को एक अपराजेय पार्टी बनाकर मोदीजी के लक्ष्य को पूरा करना है।
साथ ही बैठक में बूथ सशक्तिकरण, जनसपंर्क व मन की बात जो प्रत्येक बूथ पर 25 मई को सामुहिक श्रवण करना आदि पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर शासकीय सेवा निवृत्त शिक्षिका श्रीमती राजू दिनेश सोनी व शिक्षक जयंतीलाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करि अतिथियो ने उन्हें भाजपा का अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
ये रहे मंचासीन:-
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना पटेल, जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्भाग प्रभारी व सहप्रभारी कल्याण अग्रवाल व विवेक भटोरे, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी परसराम चौहान, महामन्त्री द्वय भागीरथ कुशवाह व सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष भगीरथ पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, विकास आर्य व प्रीतम बड़ोले मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री भागीरथ कुशवाह एवं आभार महामन्त्री सचिन चौहान ने व्यक्त किया।
इस दौरान ठीकरी मण्डल की बैठक भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर सभी मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन