Rajendra Devray / Tue, May 12, 2026 / Post views : 234
बड़वानी/ठीकरी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 14 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार का मंत्र
ठीकरी, बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन ठीकरी नगर में किया गया। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण वर्ग में दो दिनों के दौरान कुल 14 सत्र संपन्न हुए।

भारत माता के पूजन से हुई दूसरे दिन की शुरुआत
दूसरे दिन आठवें सत्र का शुभारंभ जिला अध्यक्ष अजय यादव, वर्ग के जिला प्रभारी परसराम चौहान, संगठन जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, धार जिले के वरिष्ठ नेता रमेश धाड़ीवाल, अमृतलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह व सचिन चौहान ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों का पूजन और दीप प्रज्वलन कर किया।

"बूथ जीते तो चुनाव जीते" का दिया मंत्र
आठवें सत्र में "कार्य विस्तार" विषय पर मुख्यवक्ता के रूप में धार जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्य विस्तार के दो भाग हैं: भौगोलिक व सामाजिक विस्तार। बूथ से प्रारंभ करके शक्ति केंद्र, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्र तक संगठन को ले जाना ही पन्ना प्रमुख का मंत्र है।

उन्होंने समझाया कि अपने बूथ की मतदाता सूची के एक पन्ने में आगे व पीछे कुल 60 नाम होते हैं। उनसे रोज मिलना, राम राम करना, कार्यक्रमों में बुलाना और मतदान के दिन बूथ तक लेकर जाना जरूरी है। "बूथ पर हमारी पकड़ मजबूत है तो चुनाव जीतना आसान हो जाता है," उन्होंने कहा। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर काम करना सामाजिक विस्तार है। बैठक करना, चिंतन करना, प्रवास करना और कार्यक्रम करना हमारा मूल स्वभाव है। इसी कार्य विस्तार के कारण प्रधानमंत्री विश्व के सबसे बड़े नेता बने हैं। इस सत्र की अध्यक्षता अमृतलाल अग्रवाल ने की।

डॉ. मुखर्जी के कृतित्व पर डाला प्रकाश
नौवें सत्र में "हमारा सैद्धान्तिक अधिष्ठान" विषय पर इंदौर के पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन व कृतित्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। सत्र की अध्यक्षता कन्हैया सिसोदिया ने की।
"भाजपा में कभी वर्टिकल डिवाइड नहीं हुआ"

दसवें सत्र में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने "कार्य पद्धति" विषय पर कहा कि आजादी के बाद से भाजपा में कोई वर्टिकल डिवाइड नहीं हुआ। भाजपा को तोड़कर नई पार्टी बनाने का काम कभी नहीं हुआ। ऐसा मजबूत कार्य पद्धति के कारण है। प्रशिक्षण से मन बनता है, और बार बार वही काम करने से वह पक्का होता जाता है। इस सत्र की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह दरबार ने की।
गरीब कल्याण योजनाओं में संगठन की भूमिका बताई
ग्यारहवें सत्र में खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने "अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं और क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका" विषय पर कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक जनहितैषी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं को बनाने से लेकर क्रियान्वयन में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने की।
अंतिम सत्र में आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा
प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र में "देश के समक्ष सामाजिक एवं राजनीतिक चुनौतियां" विषय पर लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार इन सभी चुनौतियों से कैसे निपट रही है। इस सत्र की अध्यक्षता पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने की।
समापन सत्र:-
समापन सत्र में मुख्यातिथि रहे राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओ के लिए संजीवनी है, जो निश्चितरूप से भाजपा संगठन को बूथ, शक्तिकेन्द्र, मण्डल व जिला स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, वर्ग संभाग प्रभारी कल्याण अग्रवाल, जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, अंतर सिंह पटेल, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठजन सहित सैकड़ों अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भागीरथ कुशवाह ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिन चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन