Rajendra Devray / Wed, Jun 3, 2026 / Post views : 204
कसरावद से नविन रायली की रिपोर्ट
सकल हिन्दू समाज कसरावद के द्वारा नगर के प्राचीन मंदिर गांगलेश्वर महादेव मंदिर से स्वच्छता का श्री गणेश किया मंदिर में खरपतवार, कंटीले पौधो और अन्य गंदगी को साफ किया अभी कुछ सोमवार और मंदिर की सफाई की जाएगी इसके बाद नगर के सभी मंदिरों और नर्मदा जी के घाटों की भी सफाई की जाएगी

और ये सफाई अभियान अनवरत चलता रहेगा गांगलेश्वर महादेव मंदिर में सफाई अभियान पूर्ण होने के बाद वहां वृक्षारोपण और सोदरयीकरण किया जाएगा ताकि श्रद्धालु अधिक से अधिक आ सके समिति के यशवंत कर्मा ने भी मंदिर में आई महिलाओं से इस धरोहर को साफ सुथरा रखने की अपील की इस तारतम्य में समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र वराड़ीया, उपाध्यक्ष मनोज सराफ कोषाध्यक्ष अमित कुशवाह सचिव गोतम रावल संजय लोनारिया, कमल राठोड़ , प्रेमचंद कर्मा, सुधीर सराफ, यशवंत कर्मा, दिनेश वर्मा, संजय प्रजापत , चन्द्रेश पाटीदार , नवीन जोशी, पप्पु सोनी रवी राठोड़ , विजय राठोड़ , गौरव सोनी , पंकज श्रीवास्तव , हेमेंद्र ठाकुर, प्रमोद सोलंकी ,केलाश कुशवाह आदि समाज सेवियों ने श्रमदान दिया और इसी तरह और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन