Rajendra Devray / Wed, May 27, 2026 / Post views : 198
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महाभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला 28 मई को जुलवानिया में

बड़वानी:- विश्व के सर्वमान्य नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक "महाभियान" चलाया जाएगा। इस महाभियान की तैयारियों को लेकर प्रदेश संगठन से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार भाजपा जिला बड़वानी की जिला कार्यशाला का आयोजन 28 मई को किया जा रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जिला कार्यशाला गुरुवार 28 मई को सुबह 11 बजे से जुलवानिया के समीप ग्राम बाजड स्थित गोरे कृषि फार्म पर आयोजित होगी। कार्यशाला संभाग संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा व जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
महाभियान में होंगे ये प्रमुख कार्यक्रम
महाभियान के जिला संयोजक रविन्द्र कुलकर्णी ने बताया कि कार्यशाला में 5 से 21 जून तक चलने वाले महाभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। वरिष्ठ अतिथियों द्वारा इन कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आगे उन्होंने बताया कि महाभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विशेष जनसम्पर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क, मीडिया संवाद के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां बताना, जन कल्याण शिविरों का आयोजन, मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, विभिन्न सभागार बैठकों का आयोजन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु कार्यशालाएं तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला में ये रहेंगे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला में जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, सभी मंडलों एवं मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल प्रभारीगण के अलावा संगठन द्वारा तय की गई अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यशाला में उपस्थित होने का आग्रह किया है ताकि महाभियान के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन