Rajendra Devray / Sun, May 24, 2026 / Post views : 407
कसरावद से रिपोर्टर नवीन रायली की रिपोर्ट
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव के चचेरे भाई पूर्व सरपंच स्वर्गीय पर्सनल लाल पटेल की पगड़ी रसम में सभी समाजों की धर्मशालाओं और मंदिरों को सवा लाख रुपए की धनराशि परिवार ने दान दी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव एवं कसरावद क्षेत्र के विधायक सचिन यादव ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव जी के चचेरे भाई एवं पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अरुण यादव तथा मप्र के पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव के काकाजी स्व. कृष्णलाल पटेल की पगड़ी रस्म आज बोरावां निवास पर श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुई। 12 मई को 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। इस अवसर पर सभी ने स्व. कृष्णलाल पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । अरूण यादव सचिन यादव के काकाजी राजेन्द्र यादव ने भी अपने चचेरे भाई कृष्णलाल पटेल को भावांजलि अर्पित की

समाजों के लिए दान की घोषणा
परिवार की ओर से अरुण यादव ने बोरावां यादव समाज के लिए 1000 वर्गफीट भूमि एवं 21 हजार रुपये धर्मशाला के लिए दान की घोषणा की। इसके अलावा धरमपुरी यादव समाज, बोरावां भारूड़ समाज,

अनुसूचित जाति समाज, कहार वर्मा समाज, गायत्री मंदिर शक्तिपीठ, बोरावां पिपलई आदिवासी समाज एवं बामखल सायर बाबा मंदिर के लिए 11-11 हजार रुपये की राशि दान की गई। परिवार ने कुल सवा लाख रूपये की राशि सामाजिक सरोकार के लिए दान की ।

इस अवसर पर नरेन्द्र पटेल, रामप्रकाश यादव भिण्ड, भूपेन्द्र यादव, चेतन यादव, सचिन यादव उज्जैन, अनिल पटेल, कैलाश सिंह दरबार, राजेन्द्र सिंह यादव , राजेश बागदरे कसरावद आदि ने भी श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में अपनी भावांजलि अर्पित की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन