Rajendra Devray / Sun, May 24, 2026 / Post views : 378
अल्ट्राटेक नि:शुल्क कोचिंग क्लास में “सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026” सम्पन्न
मनावर।
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट धार सीमेंट वर्क्स द्वारा सी एस आर गतिविधियों के अंतर्गत पुरानी तहसील में संचालित नि:शुल्क कॉम्पिटेटिव कोचिंग क्लासेस मनावर में “सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026” का सफल आयोजन संस्थान प्रमुख श्री नीतेश जी निराला , मानव संसाधन प्रमुख श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन एवं सी एस आर प्रमुख श्री विपिन सक्सेना के दिशानिर्देश में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा प्रस्तावित नि:शुल्क फिजिकल ट्रेनिंग गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में क्षेत्र के लगभग लगभग 75 छात्र छात्राओं ने भाग उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनावर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं अपने प्रेरक उद्बोधन में लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करने का आग्रह किया एवं अपने छात्र जीवन के राेचक अनुभव साझा किए।

वहीं विशेष अतिथि महिला थाना प्रभारी श्रीमती रानी राठौर ने महिला सशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा विषय पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए महत्वपूर्ण विचार साझा किए एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदत्त चंद्रावत विद्यार्थियों को फिजिकल ट्रेनिंग के महत्व एवं अनुशासन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन एवं अतिथियों का स्वागत सी एस आर आर हेड विपिन सक्सेना द्वारा दिया गया एवं अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा संचालित सी एस आर गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला प्रकाश और अल्ट्राटेक द्वारा संचालित कोचिंग का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया ।
इस अवसर पर कोचिंग संस्था से चयनित विद्यार्थियों प्रदीप सोलंकी, राजकुमार सवनेर एवं अजय सवनेर को मध्यप्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा में शिक्षक पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर उपस्थित अतिथियों एवं संस्था सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में सी एस आर टीम के सदस्य सुशांत दास, सुखलाल वास्केल, शुभम पटेल तथा संस्था के शिक्षक संजय वर्मा एवं दीपक चौयल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के शिक्षक गुलशन मकाश्रे द्वारा किया गया।
उल्लेखनी है की अल्ट्राटेक सीमेंट का सी एस आर विभाग सीनियत मैनेजमैंट के मार्गदर्शन में सामाजिक विकास के क्षेत्र में प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन