Rajendra Devray / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 165
सामाजिक सद्भाव बैठक सम्पन्न, संत रविदास जयंती एवं अन्य विषयों पर हुआ मंथन
अंजड:-समग्र हिंदू समाज के तत्वावधान में बुधवार देर शाम नगर के अन्नपूर्णा भवन में अंजड खंड की सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के सभी समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा अखंड भारत माता के चित्र का पूजन-अर्चन कर किया गया।

बैठक में सामाजिक समरसता विभाग के संयोजक श्याम गौरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक आगामी संत रविदास जयंती तथा समाज मे एकजुटता के उद्देश्य को लेकर आयोजित की जा रही है।
संत रविदास की 650वीं जयंती भव्य रूप से मनाने का संकल्प

श्री गौरे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी फरवरी माह में संत रविदास जी की 650वीं जयंती मनाई जाएगी। संत रविदास ने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए कार्य किया। इसलिए उनकी जयंती को भव्य पैमाने पर मनाई जाएगी, जिसमे सर्वसमाज की उपस्थिति होना अनिवार्य है।
आगे उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर आज सभी और से प्रहार हो रहा है, और समाज को तोड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, हमे सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है।
आगे उन्होंने राष्ट्र एवं समाज के पुननिर्माण के लिए पंच परिवर्तन का संकल्प दिलवाते हुए कहा कि पांच परिवर्तन जिसमे समाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण एवं नागरिक कर्तव्य बोध पर विस्तार से जानकारी देकर इन्हें आत्मसात करने पर बल दिया।
इसके अलावा उन्होंने समाज प्रमुखों से अन्य विषयों पर भी चर्चा कर समाज मे एकजुटता का संदेश दिया।
संस्कारों पर बल
सामाजिक सद्भाव प्रमुख हीरालाल गहलोत एवं खंड संघचालक धर्मेंद्र जैन ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि एक ही समाज में रहते हुए मतभेद संभव हैं, किंतु मनभेद नहीं होना चाहिए। समाज में एकजुटता बनाए रखने के लिए संस्कार रूपी पौधों का रोपण करना और निरंतर सामाजिक बैठकों का आयोजन करते रहना आवश्यक है। अंत मे आभार वीरेंद्र मण्डलोई ने व्यक्त किया।
बैठक के दौरान उपस्थित समाजजनों से वन-टू-वन चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में नगर के सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन