Rajendra Devray / Thu, May 21, 2026 / Post views : 662
नगर अंजड़ में दो बाईकों की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत हेमेंद्र तोमर की मौत दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर किया गया
नगर अंजड़ में बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए
हादसा बड़वानी रोड पर दो भाई को के आमने-सामने की भिड़ंत का है

भिड़ंत कैसे हो गई यह जानकारी अभी तक नहीं मिली घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया
दुर्घटना अंजड़ के बड़वानी रोड साई बाबा मंदिर से आगे साईं गोपाल होटल के पास लगभग 10:30 बजे रात को यह दुर्घटना हुई
हादसे में शिक्षक कॉलोनी निवासी हेमेंद्र पिता भारत सिंह तोमर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है

हेमेंद्र बड़वानी से अंजड़ रहे थे वह एक निजी फॉर्म में अकाउंटिंग का काम करते थे जैसे ही दुर्घटना हुई लोगों की भीड़ लग गई
तुरंत लोगों को ने एंबुलेंस को बुलाया पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची मृतक को और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल अंजड़ पहुंचाया गया वहां डॉक्टर पिपलिया के द्वारा एक को मृत घोषित किया गया दो गंभीर घायलों को घायल को बड़वानी रेफर किया गया
घायल के नाम प्रवीण जयमाल और प्रदीप अजनारे हैं जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिएभिजवाया गया
हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन