Rajendra Devray / Tue, Jun 2, 2026 / Post views : 2033
विपुस्था लोकायुक्त इंदौर :-
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदिका श्रीमती उर्मिला सोलंकी पति श्री आशीष सोलंकी, निवासी- ग्राम-संगोदा बेडीपुरा तहसील अंजड जिला बडवानी
अनावेदक-1 श्री धन्नालाल दांगी, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना ठीकरी जिला बडवानी
अनावेदक-2 श्री दिनेश खतवासे, पिता श्री जगदीश खतवासे उम्र-49 वर्ष पद-मृत्य (स्थाई) कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना ठीकरी तहसील अंजड जिला बडवानी निवासी मकान नम्बर 311, वार्ड नम्बर-14, सियाराम कालोनी, ग्राम पिपरी ठीकरी (ठीकरी थाने के पीछे), तहसील अंजड जिला बडवानी
अनावेदक-3 :- श्री राजेश पिता श्री जगदीश पाटीदार उम्र-39 वर्ष व्यवसाय चाय की दुकान संचालक, निवासी- ग्राम केरवा तहसील ठीकरी जिला बडवानी
रिश्वत राशि -5,000/-

विवरण :- आवेदिका ग्राम संगोदा की रहने वाली है तथा आंगनवाडी सहायिका के पद पर दिनांक 17.09.2025 को आंगनवाडी केन्द्र संगोदा बैडीपुरा में नियुक्ति हुई थी। आवेदिका को नियुक्ति दिनांक 17.09.2025 से आज दिनांक तक लगभग आठ माह का मानदेय प्राप्त नहीं हुआ था। आवेदिका के आठ माह का मानदेय निकालने के एवज में अनावेदकगण श्री धन्नालाल दांगी, परियोजना अधिकारी एवं श्री दिनेश खतवासे,भृत्य , कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना ठीकरी जिला बडवानी द्वारा आपस में मिलीभगत कर आवेदिका से 20,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई।

आवेदिका द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 02.06.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया। आरोपी श्री दिनेश खतवासे, भृत्य के कहने पर श्री राजेश पाटीदार को आवेदिका से 5,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।


ट्रैपदल- कार्यवाहक उपुअ श्री आनंद
चौहान, कार्यवाहक प्रआर श्री रणजीत द्विवेदी, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री आशीष नायडू आरक्षक पवन पटोरिया, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक मनीष माथुर, प्रभात मोरे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन