Rajendra Devray / Tue, May 26, 2026 / Post views : 507
लोकेशन कसरावद की रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा
51 कलश के साथ निकली गंगा कलश यात्रा, जल संवर्धन आज की आवश्यकता - तंवर,
जन अभियान परिषद एवं जनपद पंचायत ने किया आयोजन

कसरावद जल संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा सर्वधन अभियान के तहत गंगा दशमी के अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था जन समृद्धि फाउंडेशन एवं जनपद पंचायत द्वारा गंगा दशहरा उत्सव के तहत नर्मदा तट नावडाटोडी में कलश यात्रा एवं जल संगोष्ठी का आयोजन किया।
51 कलश के साथ निकली गंगा कलश यात्रा, जल संवर्धन आज की आवश्यकता - तंवर,

कार्यकम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर द्वारा मां नर्मदा जी एवं कलश का पूजन कर की। नर्मदा तट से कलश यात्रा की शुरुआत हुई। ढोल ताशे के साथ माँ नर्मदा के जयकारे लगाते हुए यात्रा श्रीराम मंदिर पहुंची। श्रीराम मंदिर परिसर में जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह तवर ने

संबोधित करते हुए कहा कि जल संवर्धन एवं संरक्षण आज की आवश्यकता है, प्रदेश की भाजपा सरकार मां नर्मदा के संरक्षण एवं शुद्धिकरण के लिय कार्य कर रही हैं। लेकिन इसमें आम जनता की भी सहभागिता आवश्यक है। इसलिए जल संरक्षण के लिय सामूहिक कार्य करे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल गाडगे ने कहा कि हम दैनिक कार्यों में भी व्यर्थ जल को बहा देते हैं। इन पर भी ध्यान देकर जल संचय किया जाना चाहिए।कार्यकम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, महेंद्र सिंह यादव, शक्ति सिंह मंडलोई ने भी विचार रखे। कार्यकम में समाजसेवी हेमंत सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन राठौर बतौर अतिथि उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था जन समृद्धि फाउंडेशन के सचिव सुधीर सराफ ने किया । आभार जनपद सीईओ रीना किराड़ ने माना। कार्यकम में एई रेवाल सिंह चौहान, नितिन डोंगरे, नारायण तंवर, लखन चौहान , मेंटर शीतल रावल प्रस्फुटन समिति के विजय केवट, बलराम केवट, मिथुन राठौड़, अनिल केवट, कैलाश केवट, पर्वत सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष, उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन