Rajendra Devray / Mon, May 25, 2026 / Post views : 421
लोकेशन कसरावद की रिपोर्टर नवीन रायली
नेत्रदान महादान — मानवता को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल*
श्रद्धेय स्व. नेत्रदानी श्रीमती कुसुमबाई जैन जी के पगड़ी कार्यक्रम में
जन समृद्धि फाउंडेशन
के सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुधीर सराफ एवं विजय राठौड़ द्वारा उनके सुपुत्र श्री चंद्रशेखर जैन एवं परिवार का सम्मान किया गया।
स्वर्गीय माताजी द्वारा किए गए नेत्रदान जैसे महान मानव सेवा कार्य के लिए परिवार को “मानवता सम्मान पत्र” भेंट कर श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थितजनों ने कहा कि —
"नेत्रदान किसी व्यक्ति के जाने के बाद भी किसी की जिंदगी में उजाला लाने का सबसे बड़ा माध्यम है।"
स्व. श्रीमती कुसुमबाई जैन जी का यह प्रेरणादायी निर्णय समाज के लिए सदैव एक अनुकरणीय उदाहरण रहेगा।
ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन