Rajendra Devray / Mon, May 25, 2026 / Post views : 372
कसरावद पुलिस द्वारा भीलगांव में शराब के अवैध अड्डों पर छापेमारी
मंडलेश्वर एसडीओपी श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं कसरावद थाना प्रभारी अजय बर्मन के निर्देशन में कसरावद पुलिस टीम द्वारा भीलगांव में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश देकर चार आरोपियों पर अपराध दर्ज करके आबकारी एक्ट की विभिन्न

धाराओं में केस दर्ज करके 145 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 2800 लीटर महुआ लहान भी नष्ट किया गया जिसका उपयोग अवैधशराब बनाने में किया जा रहा था,

उक्त कार्रवाई में एस आई महेश यादव एस आई अजय भाटिया ,चौकी प्रभारी खामखेड़ा शत्रुघ्न देशमुख, एस आई मोहन सिंगला, प्रधान आरक्षक भाव सिंह ,मनोहर खदेड़ा ,माधव गोले , राजेंद्र चौहान आरक्षक बुधन कटारे, हितेश ,सुनील,ू हरिओम
कौशिक ,सौरभ बघेल ,विकास अवासे एवं महिला आरक्षक रेखा मुवैल एवं थाने के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन