Rajendra Devray / Tue, May 12, 2026 / Post views : 390
नवचेतना केवल शिविर नहीं, संस्कारों को जीवन में उतारने का संकल्प है” — हरिओम जी शर्म
कुक्षी। अखिल भारतीय सिर्वी महासभा धार निमाड़ जिला संगठन व युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय सिर्वी नवचेतना युवा शिविर का समापन दीक्षांत सत्र के साथ सम्पन्न हुआ।

मंचासीन अतिथि सत्र के प्रमुख वक्ता हरिओम शर्मा बड़दा,धार जिला ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार,एलिजियंस ऐकेडमी के संस्थापक आनंद गुप्ता,निसरपुर जनपद उपाध्यक्ष जगदीश भायल कोणदा,शिविर में बच्चों को मार्गदर्शन प्रदायक अशोक सोलंकी जाजमखेड़ी,वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल काग गंधवानी,जिलाध्यक्ष विक्रम चोयल ने श्री आई माताजी का पूजन एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

दीक्षांत सत्र में प्रखर वक्ता हरिओम जी शर्मा ने युवाओं को लक्ष्यपूर्ण,संस्कारवान एवं संगठननिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि केवल भाषण सुनने या किताबें पढ़ने से संस्कार नहीं आते, बल्कि विचारों को जीवन में उतारने से वास्तविक चेतना जागृत होती है।

उन्होंने युवाओं से समाज और संगठन से जुड़कर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम देवभूमि, हिन्दू कुल और आई पंथ में जन्मे हैं,यह हमारा गौरव है। शर्मा जी ने मोबाइल और आधुनिक जीवनशैली में समय व्यर्थ करने की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं को कठोर परिश्रम,उत्तम चरित्र और जिम्मेदार जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में विकल्प नहीं, संकल्प होना चाहिए।

शेर और हिरण के उदाहरण से उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने अस्तित्व,संस्कृति और समाज को बचाते हुए आगे बढ़ना है।
भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल जी पाटीदार ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण होगा। शिक्षार्थियों से कहा कि यहां से प्राप्त ज्ञान को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनायें।
इस अवसर पर जिला संगठन द्वारा पूर्व में आयोजित प्रतिभा परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में सम्मिलित सभी शिक्षार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर के सभी सत्रों में शिक्षार्थियों को प्रेरक मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक,शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम का संचालन LIC विकास अधिकारी मोहन बर्फा कोणदा ने किया एवं आभार जिला युवा संगठन जिलाध्यक्ष सुनील जी सेप्टा कुक्षी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन