Rajendra Devray / Sat, May 9, 2026 / Post views : 280
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
चित्तौड़गढ़ में मादक पदार्थ तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
प्रतापगढ़ पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए आरएसी के एक कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में कांस्टेबल की संलिप्तता सामने आने के बाद विभागीय जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि पुलिस विभाग में रहते हुए आरोपी ने विभागीय नियमों और आचरण का उल्लंघन किया तथा नैतिक आचरण के विपरीत कार्य किया। इसके बाद राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत कार्रवाई करते हुए 09 मई 2026 को कांस्टेबल सरजीत को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन