Rajendra Devray / Fri, May 15, 2026 / Post views : 279
ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना प्रतापगढ़ की बड़ी कार्यवाही
51 किलो 280 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की ब्रेजा कार भी जब्त
जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत ₹7 लाख 65 हजार बताई जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने अरनोद रोड बाईपास पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध सफेद बिना नंबर की ब्रेजा कार को रोका। कार में सवार दो आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —
श्रवण कुमार विश्नोई निवासी बाड़मेर अक्षय मीणा निवासी अरनोद
कार की तलाशी लेने पर डिक्की में रखे तीन कट्टों से 51 किलो 280 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन