Rajendra Devray / Fri, May 22, 2026 / Post views : 209
प्रेस क्लब बड़वानी एवं विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में 24 मई को बावनगजा में मीडिया संगोष्ठी एवं साधारण सभा का आयोजन
संगोष्ठी का मुख्य विषय
स्वदेशी दृष्टि, वैश्विक स्वर:भारतीय मीडिया का नया युग रहेगा।
बड़वानी :- प्रेस क्लब बड़वानी एवं विश्व संवाद केंद्र जिला बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में आदि पत्रकार महर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य मीडिया संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रेस क्लब की साधारण सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी। यह समस्त कार्यक्रम आगामी 24 मई, दिन रविवार को प्रसिद्ध जैन तीर्थ बावनगजा में संपन्न होगा।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सचिव विजय निकुम एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र भावसार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार प्रातः 10:00 बजे होगा। देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य मे आयोजित संगोष्ठी मे मुख्य वक्ता श्री जितेंद्र सिंह चौहान संपादक: दैनिक समाचार पत्र "पत्रिका", खण्डवा रहेंगे एवं उनके द्वारा स्वदेशी दृष्टि, वैश्विक स्वर:भारतीय मीडिया का नया युग* विषय पर विचार प्रबोधन किया जायेगा। संगोष्ठी में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय मूल्यों, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के साथ पत्रकारिता की भूमिका और महर्षि नारद के संदेशों पर प्रबुद्ध जनों एवं वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा विस्तार से विचार व्यक्त किए जाएंगे।
नारद जयंती कार्यक्रम एवं संगोष्ठी के मुख्य सत्र के समापन के पश्चात सभी उपस्थित जनों के लिए सहभोज का आयोजन किया जाएगा। सहभोज के उपरांत दोपहर सत्र में प्रेस क्लब बड़वानी की साधारण सभा की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्लब की आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
प्रेस क्लब एवं विश्व संवाद केंद्र के पदाधिकारियों ने जिले के सभी पत्रकार साथियों, साहित्यकारों और प्रबुद्ध जनों से तय समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन