Rajendra Devray / Wed, Jun 3, 2026 / Post views : 683
लोकेशन कसरावद की रिपोर्टर नवीन रायली
नवागत एसडीएम अनिल जैन ने आज कसरावद अनुविभागीय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया
इस अवसर पर उन्हें पत्रकार नवीन रायली एवं पत्रकारों एवं कर्मचारीयों एवं समाजसेवियों ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी


नवागत अनुविभागीय अधिकारी अनिल जैन से पत्रकार नवीन रायली द्वारा वन टू वन चर्चा में अपनी प्राथमिकताएं बताइ, उन्होंने चर्चा में बताया कि इस गर्मी में क्षेत्र में
पेयजल उपलब्ध कराना एवं गांवों एवं शहर में इस भीषण गर्मी में जहां-जहां पानी की समस्या होगी वहां तुरंत पेयजल उपलब्ध करवाना मेरी प्राथमिकता होगी इसके अलावा राजस्व विभाग से संबंधित जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना एवं खाद की कमी के संबंध में उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को निर्देशित करके सोसाइटियों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराना उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन