Rajendra Devray / Sun, Jun 21, 2026 / Post views : 232
"सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण के नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर सांसद श्री पटेल ने अंजड नगर में किया जनसंपर्क
बड़वानी/अंजड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'विशेष जनसंपर्क अभियान' के अंतर्गत

आज रविवार को अंजड़ नगर में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ गृह संपर्क कर भेंट एवं संवाद किया गया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु जनसहभागिता का आह्वान किया।

भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी पं.विमल शर्मा ने बताया कि खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने बैट्री चलीत वाहन से नगर भ्रमण कर

आमजनों से निवेदन किया कि कम से कम पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों का उपयोग करें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ॠतुराज सिंह तोमर, नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, उद्योगपति सुनील मामा, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र गेहलोत, उमेश बंटी बंसल, अरूण परमार, मंडल महामंत्री ललीत पाटीदार सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन