Rajendra Devray / Sun, May 24, 2026 / Post views : 448
लोकेशन कसरावद की रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा
कसरावद में शांति समिति की बैठक संपन्न
कसरावद के तहसील कार्यालय में एसडीम सत्येंद्र बेरवा थाना प्रभारी अजय बर्मन के मार्गदर्शन में आने वाले समय में आने वाले त्योहार ईद एवं महाराणा प्रताप जयंती के त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्वक बनाने के उद्देश्य से शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में सभी समाजों के प्रमुख समाजसेवियों ने हिस्सा लिया उक्त बैठक को संबोधित करते हुए एसडीम सत्येंद्र बैरवा ने कहा कि जो प्रतिबंधित पशु है उसकी कुर्बानी नहीं देना है एवं खुले में कुर्बानी नहीं देना है एवं कुर्बानी के बाद जो अपशिष्ट पदार्थ से निकलते हैं

उसका निस्तारण सुरक्षित जगह पर किया जावे अन्यथा जो भी व्यक्ति के नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ वैध कार्रवाई की जाएगी बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी ताराचंद यादव ने भी कसरावद हॉस्पिटल के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये, शांति कमेटी की बैठक में जनपद सीईओ रीना किराड़, सीएमओ कमलेश गोले,

नायब तहसीलदार मुवैल, बीएमओ संतोष बडोले, एवं नागरिकों की ओर से ताराचंद यादव, मुस्लिम समाज सदर शेरू अंसारी, अवधेश पवार संदीप कुशवाह,अकिल शेख, यशवंत कर्मा, गौतम रावल मुजाहिद खान शकील मैकेनिक रुकको आपा, अनीश खान पत्रकार, कमल राठौड़ ,अमित कुशवाह, सेवक राम चौबे, राजेश सुलताने, देवदत्त एक्कल, अबरार पठान, नवीन रायली, बंटी सूफी, किशोर भार्गव अंजय कुशवाह एवं समस्त पत्रकार उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन