Rajendra Devray / Mon, May 25, 2026 / Post views : 211
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
करीब 27 लाख रुपए कीमत के 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा के मार्गदर्शन में साइबर सेल और जिले के सभी थाना प्रभारियों ने संयुक्त कार्रवाई की।

भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता से जिलेभर में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्टों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल ट्रेस किए गए।

बरामद मोबाइल पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं संबंधित थानों में बुलाकर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने प्रतापगढ़ पुलिस का आभार जताया।

प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि आमजन को राहत दिलाने और गुमशुदा मोबाइल बरामदगी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन