Rajendra Devray / Tue, Jun 23, 2026 / Post views : 213
पुलिस थाना अंजड़ के अंदर आज मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन किया गया
प्रति मंगलवार होने वाले जनसुनवाई को लेकर कई शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर थाना प्रभारी महोदय रेवाराम वर्मा के पास पहुंचे
पुलिस थाना अंजड़ के अंदर रेवाराम वर्मा थाना प्रभारी के द्वारा गंभीरता से शिकायत करताओ शिकायत सुनी गई साथ ही शिकायत के गंभीर प्रकरणों को भी गंभीरता से सुना गया
जिन शिकायतों का निराकरण तत्काल हो सकता था उनका तत्काल निराकरण किया गया

शेष शिकायतों को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का आश्वासन शिकायतकर्ताओं को भी दिया गया है
जन सुनवाई में जयराज पिता भगवान चौधरी के खिलाफ कई लोगों ने अमानत में खयानत को लेकर के थाना प्रभारी को आवेदन दिए

थाना प्रभारी ने सभी आवेदन को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही के आदेश दिए
जयराज चौधरी के द्वारा नगर के कई लोगों से सोना और राशि ली लेकिन उन्होंने समय पर नहीं लौटाई और लौटने से इनकार कर दिया इसको लेकर के कई शिकायतकर्ता थाने पर आवेदन लेकर पहुंचें

जयराज के संबंध में पूर्व में भी कई लोग आवेदन दे चुके हैं पुलिस थाना अंजड़ के द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है शेष कई लोगों के द्वारा बयान दिए जा रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन