Rajendra Devray / Fri, May 22, 2026 / Post views : 233
राजपुर में भाजपा सोशल मीडिया संयोजक का हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की तर्ज पर बांटी गई मैलोडी चॉकलेट
राजपुर:- भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी के नवनियुक्त सोशल मीडिया विभाग संयोजक नवीन गुप्ता का राजपुर में भव्य स्वागत किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि राजपुर मण्डल की कामकाजी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने नवीन गुप्ता को पार्टी का अंगवस्त्र भेंट किया और मैलोडी चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा करवाते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी के इटली दौरे का दिया उदाहरण

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि हाल ही में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'मोलोड़ी चॉकलेट' भेंट कर दोनों देशों के बीच गर्मजोशी भरी दोस्ती का संदेश दिया था, जिसकी देश-दुनिया में खूब चर्चा हुई थी। उसी तर्ज पर आज बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मैलोडी चॉकलेट से मुंह मीठा करवाया गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मण्डल प्रभारी सुखदेव यादव, मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुशवाह, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, पार्षद जावेद कुरैशी, एल्डरमैन दीपक पटेल, प्रवीण जैन, जितेंद्र ठक्कर, मंडल महामंत्री सोनू कुशवाह, होलकर पंचोले, दिलीप सुरानिया, लोकेश प्रजापत सहित सभी मंडल पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने नवीन गुप्ता का स्वागत कर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि नवीन गुप्ता के अनुभव से जिले में पार्टी का सोशल मीडिया और मजबूत होगा। वहीं नवीन गुप्ता ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए संगठन को सोशल मीडिया के माध्यम से और सशक्त बनाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन