Rajendra Devray / Mon, May 25, 2026 / Post views : 214
पुलिस अधीक्षक ने लूट की घटना के स्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार को दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन
बड़वानी जिले के थाना पलसूद अंतर्गत ग्राम एकलबारा में हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी लखन पिता भगवतीप्रसाद, उम्र 60 वर्ष, निवासी भगवती फलिया ग्राम एकलबारा के घर दिनांक 23.05.2026 की रात्रि लगभग 01:00 बजे से 01:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ित फरियादी एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस टीम द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मशरुका एवं राशि बरामद की जाएगी।

घटना के अनावरण हेतु पुलिस द्वारा विभिन्न स्तरों पर जांच की जा रही है। घटना स्थल से प्राप्त फिंगर प्रिंट्स को परीक्षण हेतु भेजा गया है। वहीं साइबर सेल बड़वानी की टीम द्वारा भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी एवं डिजिटल डाटा संकलित किया गया है, जिसकी गहन जांच जारी है।
इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा बड़वानी डॉग स्क्वॉड द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी अनुभाग राजपुर, थाना प्रभारी पलसूद विक्रम सिंह बामनिया एवं उपनिरीक्षक राजेन्द्र सोलंकी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन