Rajendra Devray / Tue, May 12, 2026 / Post views : 228
सिंदुरिया गांव में लगी भीषण आग
बड़ा हादसा टला
ग्यारसपुर तहसील के हैदरगढ़ थाना अंतर्गत सिंदुरिया गांव में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते-ही-देखते किसान पप्पू गूजर के भूसे के टाल में आग फैल गई । घटना की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। पप्पू गूजर ने बताया कि आग लगने से उनका एक टपरा लगभग 8-10 ट्राली भूसा तथा करीब 50 पाइप जलकर राख हो गए। आग से किसान को भरी आर्थिक नुकसान हुआ है इस संबंध में नायब तहसीलदार राजेंद्र सेन ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही पटवारी को मौके पर भेजा गया। पंचनामा तैयार कर नुकसान का आंकलन किया जाएगा शासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन