Rajendra Devray / Thu, May 14, 2026 / Post views : 388
बड़वानी महिला सहकारिता सम्मेलन भोपाल में होगा अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान
बड़वानी। सहकार भारती मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश स्तरीय “महिला सहकारिता सम्मेलन” का आयोजन दिनांक 23 मई 2026, शनिवार को भोपाल स्थित राज्य सहकारी संघ परिसर, त्रिलंगा में किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेशभर से मातृशक्ति की सहभागिता रहेगी।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, वहीं समापन सत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
सहकार भारती प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती आशा कुमरावत, जिला महिला प्रमुख संगीता लोह, विभाग संगठन प्रमुख राजेश राठौड़, जिला महामंत्री सुनील शुक्ला एवं जिला संगठन प्रमुख राजेंद्र चौहान ने जिले की मातृशक्ति से अधिकाधिक संख्या में महिला सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं को सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में महिला स्व-सहायता समूहों, सहकारी संस्थाओं एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सहभागिता का अवसर मिलेगा। सम्मेलन के माध्यम से महिला नेतृत्व, स्वरोजगार, संगठन क्षमता एवं सहकारिता के विस्तार पर विशेष चर्चा की जाएगी।
उन्होंने जिले की महिलाओं से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक सम्मेलन में सहभागिता कर सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन