Rajendra Devray / Tue, May 12, 2026 / Post views : 239
छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया तीनों आरोपियों को धर दबोचा
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बरवाड़ा नाके का है जहां किराणा, टायर पंचर और वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले राधेश्याम रेगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उधार सामान देने से मना करने पर आरोपियों ने पहले झगड़ा किया और फिर देर रात घर पहुंचकर कार में तोड़फोड़ करते हुए दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना के बाद छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने जंगलों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंवरलाल मोग्या, लाला राम मोग्या और ताराचंद मोग्या को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
प्रतापगढ़ ब्यूरो चीफ अनिल जटिया की रिपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन