Rajendra Devray / Mon, Jun 1, 2026 / Post views : 235
बड़वानी पुलिस के दो कर्मचारी सेवा-निवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
पुलिस अधीक्षक द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान
दिनांक 31-05-2026 को पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले बड़वानी पुलिस के दो कर्मचारियों सहायक उप-निरीक्षक श्री भेरूसिंह बामनिया एवं प्रधान आरक्षक श्रीमती गीता सेनानी के सेवा-निवृत्ति अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की गईं।
सहायक उप-निरीक्षक श्री भेरूसिंह बामनिया द्वारा दिनांक 05-03-1986 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया, वहीं प्रधान आरक्षक श्रीमती गीता सेनानी द्वारा दिनांक 05-07-1999 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
दिनांक 31-05-2026 को निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण कर दोनों कर्मचारी सेवा-निवृत्त हुए। सेवा-निवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस दौरान सेवा-निवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे, जिनसे अधिकारियों द्वारा सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता सर्वोपरि है तथा सेवा-निवृत्त कर्मचारियों की सेवाएं विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय रहेंगी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, अन्य अधिकारीगण, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन