Rajendra Devray / Sun, May 10, 2026 / Post views : 212
संबल योजना के तहत NEET चयन परीक्षा संपन्
बड़वानी में पहली बार आयोजित हुआ केंद्र
बड़वानी 10 मई 2026/शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में एवं एलेन कोचिंग के संयुक्त तत्वावधान में संबल योजना अंतर्गत चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 40 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 36 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
इस चयन परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को कोटा में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी हेतु अध्ययन, आवास एवं भोजन की निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। यह परीक्षा पहली बार बड़वानी में आयोजित की गई। इसके पूर्व इस योजना की चयन परीक्षा का केंद्र सदैव इंदौर रहा है।

परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों में सर्वाधिक संख्या शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी के छात्र-छात्राओं की रही। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में परीक्षा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
विद्यालय के प्राचार्य अनिल मिश्रा ने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा इससे जिले के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।
श्री जे एस डामोर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बड़वानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन