Rajendra Devray / Wed, Jun 17, 2026 / Post views : 256
मानव सेवा समिति के तत्वावधान में नगरवासियों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पाँच दिवसीय योग शिविर का आज CLF कॉलोनी गार्डन में शुभारंभ हुआ।
शिविर में अंचल के वरिष्ठ योग गुरु पानसेमल निवासी कृष्णकांत जी सोनी द्वारा योगाभ्यास करवाया जा रहा है। योग शिविर के प्रथम दिन सूर्य नमस्कार, प्रयाणाम एवं अन्य आसान करवाते हुए हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, कब्ज़, पार्किंसंस आदि रोगों से बचाव एवं योग द्वारा उपचार भी बताए गए।
मानव सेवा समिति के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश खण्डेलवाल ने बताया कि योग शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है।
शिविर का आयोजन मानव सेवा समिति के तत्वावधान में एवं नगर परिषद, लायंस क्लब अहिल्या, पतंजलि योग क्लब, तथा भारतीय जैन संगठन अंजड़ के संयुक्त सहयोग से हो रहा है।
शिविर में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, तनाव मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने नगर के सभी आयु वर्ग के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
मानव सेवा समिति के सचिव पीयूष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
शुभारंभ के अवसर पर मानव सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, महादेव धनगर, राजू काका फ़ोंगला, धर्मेंद्र जैन, डा. सुरेश काग, आकाश लुंकड़, पीयूष जैन, सुनील मामा पाटीदार, हसमुख पटेल, अंजना पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन